Rafale : दुनिया का सबसे ताकतवर विमान
राफेल विमान अब भारत के पास भी होगा राफेल विमान को फ्रांस की रक्षा कंपनी डेसोल्ड के द्वारा निर्मित किया गया है जिसने अक्टूबर 2019 तक भारत को 10 राफेल विमान सौंप दिए तथा सितंबर 2021 तक 36 विमानों पर जाने का डील निश्चित किया गया है यह विमान दुनिया में 4.5 जनरेशन का विमान है।
![]() |
भूमिका - मल्टीरोल फाइटर
राष्ट्रीय मूल - फ्रांस निर्माता डसॉल्ट एवियशन
पहली उड़ान - राफेल ए डेमों (4 जुलाई 1986)
प्राथमिक उपयोगकर्ता - फ्रांसीसी वायु सेना, फ्रांसीसी नौसेना, मिश्र की वायु सेना, कतर वायु सेना।
*राफेल विमान की बनावट :
आइए जानते हैं क्या है राफेल विमान ? क्या है इसकी लंबाई ?पंखों का फैलाव, फ्लाइंग रेंज, वजन एवं क्षमता ?
पंखों का फैलाव - 10.9 मीटर
लंबाई - 15.3 मीटर
ऊंचाई - 5.3 मीटर
फ्लाइंग रेंज - 3700 किलोमीटर
उड़ान - 50000 फीट तक
वजन - 10 टन
इंधन के साथ सामान ले जाने की क्षमता - लगभग 24 टन
इस प्रकार सभी सुविधाओं से युक्त राफेल एक मल्टीटास्किंग विमान है।
*राफेल की खासियत :
राफेल की सेल्फ डिफेंस ताकत अभेद्य है, राफेल विमान अचानक मिले टारगेट को भी हवा में नष्ट करने की क्षमता रखता है । यह हवा में हवा से तथा हवा से जमीन पर मार करने की क्षमता रखता है, इसमें परमाणु निरोध की भी क्षमता है। दुश्मन की जेमर का भी इस पर कोई असर नहीं होता किसी भी प्रकार के मौसम में 3D मैप बनाकर दुश्मनों के टारगेट को भेद सकता है यह विमान स्कैल्प मिसाइल से लैस है जो की हवा से जमीन पर 300 किलोमीटर तक मार कर सकती है।
*हैमर मिसाइल से लैस :
यह विमान हैमर मिसाइल से लैस है, जो जमीन पर 60 से 70 किलोमीटर तक के दुश्मन के बंकर को पलक झपकते ही नष्ट कर सकता है । इसमें अन्य टेक्नोलॉजी भारत की मांग पर विकसित की जा रही है, जिससे दुश्मनों द्वारा होने वाले किसी भी विरोध के समय इसका उपयोग सेल्फ डिफेंस के लिए लिया जा सकता है।
*अन्य विमानों से तुलना :
राफेल का अन्य देशों के विमानों से तुलना इस प्रकार किया जा सकता है:-
1) अमेरिका का f-22 रैपटर :
यह विमान सिंगल, सीटर ट्विन इंजन का अमेरिका के 5th generation का विमान है यह दुनिया का सबसे आधुनिक विमान माना जाता है, अमेरिका इस विमान को किसी और देश को नहीं बेचता। वह स्वयं ही इसका उपयोग सेल्फ डिफेंस के लिए करता है।
2) रूस का सुखोई su-57 :
यह विमान सिंगल सीटर, ट्विन इंजन का रूस का 5th generation का विमान है, यह अब तक रूस की वायु सेना में शामिल नहीं किया गया है भारत के पास इस कंपनी द्वारा su-30mki विमान है।
3) चीन का चेंगदू j20 :
चीन ने इस विमान को 2017 में स्वयं निर्मित किया है, यह विमान चीन का 5th generation का विमान है यह विमान स्टेल्थ तकनीक से लैस है।
Rafale : दुनिया का सबसे ताकतवर विमान
Reviewed by Devendra Soni
on
जुलाई 29, 2020
Rating:
Reviewed by Devendra Soni
on
जुलाई 29, 2020
Rating:


Wel done bro..
जवाब देंहटाएंThank u, keep supporting dear
हटाएं