Asia power index 2020, कौन है सबसे शक्तिशाली देश? जानिए

पावर का हिंदी स्वरूप शक्ति है जोकि किसी को नियंत्रित करने अथवा नियंत्रित कराने का एक मानक तय करती है। किसी देश में पावर का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि पावर एक ऐसी चीज है जो किसी को कंट्रोल करने के लिए प्रयोग में लाई जाती है या यूं कहें कि पावर एक ऐसी अदभुत शक्ति है जो किसी को नियंत्रित कराने के कार्य में आती है तो आज हम इस लेख में जानेंगे कि किस देश में सबसे अधिक पावर है, और भारत किस पोजीशन में आता है? एशिया पावर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग क्या है ? इसे कौन जारी करता है, शक्तिशाली देशों में टॉप टेन देश कौन से हैं?, जिनमें सबसे अधिक पावर है। तो इन सभी प्रश्नों के जवाब जानने  के लिए इस लेख को पूरा पढ़िए,



एशिया पावर इंडेक्स 2020 (Asia Power Index):-


Asia power index 2020 में एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र पर दबदबा बनाने अथवा उन देशों में प्रभाव शील देशों की रैंकिंग की जाती है इस सूचकांक की मान्यता पूरे विश्व भर में है।  एशिया में भारत चौथा सबसे शक्तिशाली देश है जो एशिया प्रशांत क्षेत्र को नियंत्रित अथवा प्रभावित करने की क्षमता रखता है। भारत उन विकासशील देशों में से है जो हरे क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं बड़े-बड़े विकसित देशों को टक्कर देने हेतु उन सभी क्षेत्रों में अपना दबदबा बनाए हुए हैं जिनसे किसी देश की शक्ति निर्भर करती है इन्हीं सब कारणों की वजह से आज भारत उन विकासशील देशों में गिना जाता है जो किसी देश को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।


इस रिपोर्ट को किसने जारी किया ?

Asia power index को सिडनी स्थित लॉवी इंस्‍टीट्यूट ने जारी किया है, इस सूचकांक में भारत को 100 में से 39.7 अंक मिले हैं। लेकिन यह अंक पिछले साल से लगभग 3% कम है या यूं कहें कि 1.3 प्‍वाइंट कम हैं। भारत ने दिन प्रतिदिन अपनी आर्थिक क्षमता में वृद्धि की है और सैन्य क्षमताओं को भी बढ़ाया है। लेकिन डिप्‍लोमेटिक इंफ्लुएंस और इकोनॉमिक रिलेशनशिप में कमी आई है।


Asia power index में किस ने प्रथम स्थान हासिल किया है ?


तो यह जानकर हैरानी होगी कि इस सूचकांक में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने प्रथम स्थान हासिल किया है पर सवाल यह उठता है कि एशिया महाद्वीप में यूएसए कैसे प्रथम आ सकता है? तो इस रैंकिंग को जारी करते समय यह देखा जाता है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में कौन सा देश कितना अधिक प्रभाव शील है जो एशिया में प्रशांत क्षेत्र में स्थित देशों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है चाहे वह एशिया महाद्वीप का कोई देश हो अथवा नहीं।


भारत की स्थिति

वर्तमान में भारत एक विकासशील देश है तथा भारत को सुपर पावर बनने में समय लगेगा। भविष्य में दक्षिण एशिया में भारत को नए लोगों के साथ विकास की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भारत को चीन के आर्थिक आउटपुट के लगभग 40% तक पहुंचने में अभी 10 साल और लग सकते हैं । पिछले साल यह अनुमान लगाया गया था कि भारत 2030 तक चीन के आर्थिक आउटपुट के 50% तक पहुंच जाएगा, किंतु ऐसााा होता हुआ दिख नहीं रहा है।


कौन है, टॉप 10 देश?


इस सूचकांक में टॉप 10 देशों की लिस्ट निम्नानुसार है,

1. यूएसए
2. चीन
3. जापान
4. भारत
5. रूस
6. ऑस्‍ट्रेलिया
7. दक्षिण कोरिया
8. सिंगापुर
9. थाईलैंड
10. मलेशिया


अमेरिका की स्थिति क्या है?


अमेरिका ने एशियाा प्रशांत क्षेत्र में अपने पहले स्थान को तो बचा लिया है, लेकिन दो साल पहले दस अंकों की बढ़ोतरी अब घटकर आधी रह गई है। इस सूचकांक में अमेरिका ने 81.6 का स्कोर हासिल किया है। Index में चीन - अमेरिका के स्‍कोर में अंतर घट रहा है। यह इसलिए भी क्योंकि वर्तमान में कोविड -19, ट्रेड वॉर और कई बहुपक्षीय समझौते से हाथ खींचने की वजह से एशिया में उसका प्रभाव पिछले साल की तुलना में कम हुआ है। एक institute lovi का अनुमान है कि अमेरिका की अर्थव्‍यवस्‍था को पुनःः पटरी पर लौटने में 2024 तक का वक्‍त लगेगा।


इंडेक्‍स बनाने में किन मानको को लिया जाता है?


इस सूचकांक नेे किसी देश केेेे अन्य देशों के साथ आर्थिक संसाधन (Economic Capability), सैन्य ताकत (Military Capability), लचीलेपन (Resilience), भविष्य के संसाधन (Future Resources), आर्थिक संबंध (Economic Relationships) , रक्षा नेटवर्क (दूसरे देशों के साथ) (Defence Network), राजनयिक प्रभाव (Diplomatic Influence), सांस्कृतिक प्रभाव (Cultural Influence) देखा जाता है इनकेेेेेे आधार पर ही उनकी रैंकिंग की जाती है।


द्वितीय स्थान में मौजूद चीन की स्थिति:


इस सूचकांक ने चीन ने लगातार तीसरे साल दूसरे स्थान पर कब्जा किया है। Covid19 coronavirus की गंभीरताा को लेकर तथा वायरस की जानकारी देशों से छुपाने को लेकर चीन हमेशा से राजनीतिक दबदबे का शिकार होता रहा है, किंतु इस बात की अधिक संभावना है कि चीन इस दशक के आखिर तक अमेरिका से भी आगे निकल जाए।


तृतीय स्थान में मौजूद जापान की स्थिति:


सूचकांक में तीसरे स्थान पर मौजूद जापान ने भी भारत की तरह ही अपने रक्षा नेटवर्क को बढ़ाया है। जापान नेेे इस वर्ष अपने रक्षा क्षेत्रों में कई बड़े़े़े़े बदलाव किए हैं  इसीलिए जापान के लिए कहा गया है वह कम संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।


जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।


Comment में अपनी राय जरूर दें।


इसी तरह की अपडेट पाने जुड़िए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से, क्लिक करे

👆👆👆👆👆👆👆👆

Asia power index 2020, कौन है सबसे शक्तिशाली देश? जानिए Asia power index 2020, कौन है सबसे शक्तिशाली देश? जानिए Reviewed by Devendra Soni on अक्तूबर 23, 2020 Rating: 5

2 टिप्‍पणियां:

Copyright: GkgyanDev. merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.