राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ी, आयीये जाने बड़ी ख़बर,

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया गया। जो कि हाकी के महान खिलाड़ी माने जाते है इन्हीं के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।



उनका जन्‍म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ। उनकी अवधि के दौरान, उनकी हाकी टीम ने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किए थे।


खेल दिवस के दिन ही खिलाडि़यों को राष्‍ट्रीय खेल सम्‍मान भी दिया जाता है। कोरोना महामारी की वजह से पहली बार साल 2020 में ये आयोजन राष्ट्रपति भवन में न होकर ऑनलाइन आयोजित हुआ।


सरकार ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कारों की सात श्रेणियों में से चार में पुरस्कार राशि में वृद्धि की है। यह ऐलान केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किया।खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि अंतिम बार 2008 में बढ़ाई गई थी।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अलग-अलग 7 कैटेगरी में 74 खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कार दिया। इस बार पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न औऱ 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए गए।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ी :

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कि सम्मान राशि को इस वर्ष बढ़ाया गया है। आयए जाने इस बड़ी अपडेट को,


1) राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार की राशि 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख किया गया।


2) केंद्र सरकार ने अर्जुन पुरस्कार की राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया है



3) केंद्र सरकार ने द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार की राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया है।


4) केंद्र सरकार ने द्रोणाचार्य (रेगुलर) पुरस्कार की राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है।


5) केंद्र सरकार ने ध्यानचंद पुरस्कार की राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है।


राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी

– क्रिकेटर रोहित शर्मा,
– पहलवान विनेश फोगाट,
– टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा,
– महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल
– पैरालंपियन मरियाप्पन थांगावेलु शामिल।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇

इसी तरह की अपडेट पाने जुड़िए हमारे टेलीग्राम चैनल से,

👆👆👆👆👆👆👆👆👆





राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ी, आयीये जाने बड़ी ख़बर, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ी, आयीये जाने बड़ी ख़बर, Reviewed by Devendra Soni on सितंबर 01, 2020 Rating: 5

3 टिप्‍पणियां:

Copyright: GkgyanDev. merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.