National sports award 2020 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 की संपूर्ण जानकारी जाने, किन खिलाड़ियों को मिले हैं पुरस्कार ?

National sports award 2020 (राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020) की संपूर्ण जानकारी जानिए। किन खिलाड़ियों को दिया गया राष्ट्रीय खेल पुरस्कार ? क्या है अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अन्य दिए जाने वाले पुरस्कारों की विजेताओं का नाम? तो चलिए शुरू करते हैं,

National sports award 2020



👉राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2020:

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कारों के विजेताओं का चयन न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा अध्‍यक्षता में बनी कमेटी ने किया, वह सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं। इनकेे अलावा  चयन समिति में खेल, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासन में अनुभव रखने वाले व्यक्ति आदि शामिल थे।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कि सम्मान राशि बढ़ी क्लिक करे


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में मुख्यतः 6 तरह के पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं जो कि निम्नलिखित हैं

A) राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार 
B) अर्जुन पुरस्‍कार
C) द्रोणाचार्य पुरस्‍कार
D) ध्‍यान चंद पुरस्‍कार
E) तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्‍कार
F) मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी

आइए जाने विस्तार पूर्वक कि यह सब पुरस्कार किन खिलाड़ियों और कोचों को दिया गया है,

1. राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार

यह पुरस्‍कार चार वर्षों की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2020 के विजेताओं को 29 अगस्त, 2020 को राष्ट्रपति भवन में वर्चुअल मोड में होने वाले आयोजित समारोह में राष्ट्रपति अवार्ड देंगे।
National sports award 2020

खिलाड़ी – खेल

रोहित शर्मा – क्रिकेट

रोहित यह पुरस्कार पाने वाले चौथे क्रिकेटर।
– रोहित को 2015 में अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है।
– सचिन तेंडुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्हें 1998 में खेल रत्न दिया गया था।
– इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों का चयन जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 के बीच किए प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
– रोहित ने पिछले साल वर्ल्ड कप के 9 मैच में 81 की औसत से 648 रन बनाए थे।
– उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 5 शतक भी लगाए थे।


मरियप्‍पन टी. – पैरा एथलेटिक्‍स

वह हाई जंपर हैं।
– उन्‍होंने रियो डी जनेरियो में 2016 ग्रीष्‍मकालीन पैरालम्पिक (Summer paralympic) खेलों में गोल्‍ड मेडेल जीता था।


मनिका बत्रा – टेबल टेनिस

वह भारत की सर्वोच्‍च वरीयता प्राप्‍त टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
– उन्‍होंने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2018 (गोल्‍ड कोस्‍ट) में दो गोल्‍ड, एक सिल्‍वर और एक ब्रांज मेडेल जीता था।
– उन्‍होंने ये मेडेल महिला एकल, युगल, मिश्रित और टीम स्‍पर्धा में जीते थे।


विनेश फोगाट – कुश्‍ती

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए कुश्‍ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को चुना गया।


रानी रामपाल – हॉकी

वह भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्‍तान हैं।


______________


2. अर्जुन पुरस्‍कार

2020 में राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत अर्जुन पुरस्कार को कुल 27 खिलाड़ियों को दिया गया जो कि निम्नलिखित है,

खिलाड़ी – खेल
1. अतनु दास – तीरंदाजी
2. दुती चंद – एथलेटिक्‍स
3. सात्विक साइराज रणकीरेड्डी – बैडमिंटन
4. चिराग चंद्रशेखर शेट्टी – बैडमिंटन
5. विशेष भृगुवंशी – बास्‍केटबॉल
6. सूबेदार मनीष कौशिक – बॉक्सिंग
7. लवलीना बोरगोहीन – बॉक्सिंग
8. इशांत शर्मा – क्रिकेट
9. दीप्ति शर्मा – क्रिकेट
10. सावंत अजय अनंत – घुड़सवारी
11. संदेश झींगन – फुटबॉल
12. अदिति अशोक – गोल्‍फ
13. आकाशदीप सिंह – हॉकी
14. दीपिका – हॉकी
15. दीपक – कबड्डी
16. काले सारिका सुधाकर – खो खो
17. दत्‍तू बाबन भोकानाल – नौकायन
18. मनु भाकड़ – शूटिंग
19. सौरभ चौधरी – शूटिंग
20. मधुरिका सुहास पाटकर – टेबल टेनिस
21. दिविज शरण – टेनिस
22. शिव केशवन – विंटर स्‍पोर्ट्स
23. दिव्‍या ककरन – कुश्‍ती
24. राहुल अवारे – कुश्‍ती
25. सुयश नारायन जाधव – पैरा तैराकी
26. संदीप – पैराएथलेटिक्‍स
27. मनीष नरवाल – पैराशूटिंग


______________


3. द्रोणाचार्य पुरस्कार 2020

द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को जाता है।

2020 में विभिन्न खेलों के 8 कोचों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है जो की नीचे निम्नलिखित है


एथलेटिक्‍स खेल के लिए द्रोणाचार्य पुरस्‍कार 2020

पुरुषोत्‍तम राय


बॉक्सिंग खेल के लिए द्रोणाचार्य पुरस्‍कार 2020 (लाइफ-टाइम श्रेणी) विजेता कोच 

शिव सिंह


हॉकी खेल के लिए द्रोणाचार्य पुरस्‍कार 2020 (लाइफ-टाइम श्रेणी) जीतने वाले

रोमेश पठानिया


 कबड्डी खेल के लिए द्रोणाचार्य पुरस्‍कार 2020 (लाइफ-टाइम श्रेणी) जीतने वाले कोच 

कृष्‍ण कुमार हुडा


पैरा पाव लिफ्टिंग खेल के लिए द्रोणाचार्य पुरस्‍कार 2020 (लाइफ-टाइम श्रेणी) विजेता 

विजय भालचंद्र मुनीश्‍वर


 टेनिस खेल के लिए द्रोणाचार्य पुरस्‍कार 2020 (लाइफ-टाइम श्रेणी) जीतने वाले

नरेश कुमार


 कुश्‍ती खेल के लिए द्रोणाचार्य पुरस्‍कार 2020 (लाइफ-टाइम श्रेणी) विजेता कोच

ओम प्रकाश दहिया


तीरंदाजी (Archery) खेल के लिए द्रोणाचार्य पुरस्‍कार 2020 (लाइफ-टाइम श्रेणी) जीतने वाले कोच

धर्मेंद्र तिवारी

(वह टाटा आर्चरी एकेडमी, जमशेदपुर के कोच हैं।)

_._._.

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2020 नियमित श्रेणी में कुल 5 कोचों को दिया गया है जो कि निम्नलिखित है

कोच – खेल
ज्‍यूड फैलिक्‍स से‍बेस्टियन – हॉकी
योगेश मा‍लविया – मलखंभ
जसपाल राणा – शूटिंग
कुलदीप कुमार हांडू – वुशु
गौरव खन्‍ना – पैरा बैडमिंटन


_______________


4.‍ ध्यानचंद पुरस्‍कार 2020:

ध्यानचंद पुरस्कार खेलों के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।

ध्यानचंद पुरस्कार 2020 में कुल 15 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार से सम्मानित किया गया जोगी निम्नलिखित है

खिलाड़ी – खेल
1. कुलदीप सिंह भुल्‍लर – एथलेटिक्‍स
2. जिन्‍सी फिलिप – एथलेटिक्‍स
3. प्रदीप श्रीकृष्‍ण गंधे – बैडमिंटन
4. त्रुप्‍ती मुरगुंडे – बैडमिंटन
5. एन. ऊषा – बॉक्सिंग
6. लख सिंह – बॉक्सिंग
7. सुखविंदर सिंह संधु – फुटबॉल
8. अजीत सिंह – हॉकी
9. मनप्रीत सिंह – कबड्डी
10. जे. रंजीत कुमार – पैराएथलेटिक्‍स
11. सत्‍यप्रकाश तिवारी – पैराबैडमिंटन
12. मंजीत सिंह – नौकायन
13. स्‍वर्गीय श्रीसचिन नाग – तैराकी
14. नंदन पी बल – टेनिस
15. नेत्रपाल हुडा – कुश्‍ती

____________


5. तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर (राष्‍ट्रीय साहसिक) पुरस्‍कार 

यह पुरस्कार 4 श्रेणियों में दिया जाता है: लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट।


क्‍यों दिया जाता है यह अवार्ड – 

चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में धीरज, जोखिम लेने, सहकारी टीम वर्क और त्वरित, तैयार और प्रभावी सजगता की भावना विकसित करने के लिए युवा लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए एडवेंचर के क्षेत्र में।


राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2020 के तहत कितने लोगों को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर (राष्‍ट्रीय साहसिक) पुरस्‍कार 2019 के लिए 8 खिलाडियों को चुना गया।


अवार्ड


1. अनिता देवी – लैंड एडवेंचर
2. कर्नल सरफराज सिंह – लैंड एडवेंचर
3. टका तामूत – लैंड एडवेंचर
4. नरेन्‍द्र सिंह – लैंड एडवेंचर
5. केवल हीरेन कक्‍का – लैंड एडवेंचर
6. सतेन्‍द्र सिंह – वाटरएडवेंचर
7. गजानंद यादव – एयर एडवेंचर
8. स्‍वर्गीय श्रीमगन बिस्‍सा – लाइफ टाइम अचीवमेंट


___________


6. मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी अवार्ड


राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2020 के तहत किस यूनिवर्सिटी को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी अवार्ड पंजाब यू‍नीवर्सिटी, चंडीगढ़ को मिला।

इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्‍वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) विश्वविद्यालय को ट्रॉफी प्रदान की जाती है।



इसी तरह की अपडेट के लिए जुड़िए टेलीग्राम ग्रुप से

👆👆👆👆👆👆👆👆👆


National sports award 2020 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 की संपूर्ण जानकारी जाने, किन खिलाड़ियों को मिले हैं पुरस्कार ? National sports award 2020 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 की संपूर्ण जानकारी जाने, किन खिलाड़ियों को मिले हैं पुरस्कार ? Reviewed by Devendra Soni on अगस्त 26, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Copyright: GkgyanDev. merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.