MSD (mahendra singh dhoni) and Suresh Raina announced thier retirement. अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास। जाने पूरी खबर,

International cricket के महान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने आखिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर ही दी।
धोनी और रैना की दोस्ती संन्यास लेते वक्त भी नहीं टूटी । दोनों ने एक के बाद एक सन्यास कि घोषणा कर दी। आजादी पर्व के महान दिवस पर इन दो दिग्गजों की सन्यास कि ख़बर काफी दुखदाई रही ।
दोनों क्रिकेटरों के फैंस में निराशा छा गई।
धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया किंतु IPL में खेलने का निर्णय लिया है।
आयिये जाने धोनी और रैना के जीवन और क्रिकेट जीवन से जुड़ी बातों को,


भारत के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्‍त 2020 को इंस्‍टाग्राम पर संन्यास की
घोषणा करते हुए कहा कि आज 
शाम से मुझे रिटायर समझें साथ ही इंस्‍टाग्राम पर (सांग – ‘मैं पल दो पल का शायर हूँ.. पल दो पल मेरी कहानी है ….’) के साथ एक वीडियो पोस्‍ट किया। और लिखा कि आज शाम से मुझे रिटायर समझें।

इससे पहले उन्‍होंने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से सन्‍यास ले लिया था।

 धोनी का जीवन:

महेंद्र सिंह धोनी उनका जन्म झारखंड (तब बिहार) के रांची में 7 जुलाई 1981 को हुआ था।रिटायरमेंट के वक्‍त वह 39 वर्ष के हैं। बचपन से है उनकी रुुचि क्रिकेट के प्रति रही है, वे रेलवे में 2001 से 2003 तक TTE (Travelling Ticket Examiner) रहे। वह डिस्ट्रिक्‍ट और क्‍लब लेवेल के फुटबॉलर भी रहे हैं।

पहला इंटरनेशनल मैच:


धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में अपना पहला वनडे मैच खेला‍  उस वक्त सौरभ गांगुली कप्‍तान थे। 
उनका पहला टेस्ट मैच 2 December 2005 india vs shrilanka था।
उनका इंटरनेशनल कॅरियर : 2004 से 2019 तक रहा।

धोनी का आखिरी मैच:

महेंद्र सिंह धोनी ने 9 जुलाई 2019 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्‍ड कप सेमीफाइनल खेला था।

टोटल इंटरनेशनल मैच


1) 350 वनडे में 10773 रन
2) 90 टेस्ट में 4876 रन

3) 98 टी-20 में 1617 रन 

धोनी ने कुल 538 इंटरनेशनल मैच खेले और 17,266 रन बनाए।

वे भारत को तीन ICC ट्रॉफी दिलाने वाले इकलौते कप्‍तान रहे है।


धोनी की कप्‍तानी में इंंडिया को 2 वर्ल्ल्ड कप दिलाए
– 2007 में टी-20 वर्ल्‍ड कप
– 2011 में वनडे वर्ल्ड कप (28 साल बाद भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता था)
– इसके अलावा 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी

धोनी की कप्‍तानी में चेन्‍नई सुपरकिंग के लिए दो बार IPL जीता  2010 और 2011 में ।

वर्ल्‍ड रिकॉर्ड


धोनी एकमात्र कप्‍तान है, जिसके नेतृत्‍व में तीन टूर्नामेंट जीता। (World T20 in 2007, ODI World Cup 2011, Champions Trophy 2013)

सबसे ज्‍यादा इंटरनेशनल मैच के कप्‍तान. ( कुल 332 international matches – 200 ODIs, 60 Tests and 72 T20Is – which is a world record.)

धोनी ने भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा (भारतीयों में) 200 वनडे में कप्तानी की।
इसमें भारत को 110 में जीत मिली।
धोनी 84 ODI में नॉटआउट रहे। यह वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है।

धोनी को मिले अवार्ड :


– वर्ष 2007 में खेल रत्‍न अवार्ड।
– 2009 में पद्म श्री
– 2018 में पद्म भूषण

इसके अलावा धोनी टेरिटोरियल आर्मी में ज्वाइन हुए। वे टेरिटोरियल आर्मी में आनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर है


MS Dhoni the untold story:


2016 में बायोपिक  एमएस धोनी : द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी में धोनी का किरदार एक्‍टर – सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी निभाया। यह बायोपिक काफी प्रसिद्ध हुआ।यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ बायोपिक म से एक है।

 

Suresh raina से जुड़ी बातें :
रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर सन्यास की जानकारी दी। उन्‍होंने अपने पोस्ट में लिखा  ‘आपके साथ खेलना एक बहुत खूबसूरत अनुभव था माही। मैं गर्व के साथ आपके इस सफर में साथी बनने जा रहा हूं। शुक्रिया इंडिया। जय हिंद!’

सुरेश रैना का जीवन :


उनका जन्‍म यूपी के मुरादनगर में 27 नवंबर 1986 को हुआ था।
इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के वक्‍त उम्र 33 साल है।
उनका पहला इंटरनेशनल मैच 30 जुलाई 2005 को श्रीलंका के खिलाफ था। तथा आखिरी इंटरनेशनल मैच – 17 जुलाई 2018 इंग्‍लैंड के खिलाफ ODI

रैना को टेस्ट मैच में तो ज्यादा मौका नहीं मिला। मगर उन्होंने वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में खूब जलवा बिखेरा है। टेस्ट में रैना ने 19 मैचों में 768 रन बनाए।

रैना ने कुल 226 मैच खेले जिसमें उन्होंने 5,615 रन बनाए है।


इसी तरह के अपडेट के लिए जुड़िए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से

👆👆👆👆👆👆👆👆



MSD (mahendra singh dhoni) and Suresh Raina announced thier retirement. अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास। जाने पूरी खबर, MSD (mahendra singh dhoni) and Suresh Raina announced thier retirement. अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास। जाने पूरी खबर, Reviewed by Devendra Soni on अगस्त 16, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Copyright: GkgyanDev. merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.